हौसला बुलंद बदमाशों ने स्कूल घुसकर महिला अध्यापिका के साथ किया लूटपाट की कोशिश।

हौसला बुलंद बदमाशों ने स्कूल घुसकर महिला अध्यापिका के साथ किया लूटपाट की कोशिश।

जौनपुर। हौसला बुलंद बदमाशों ने आज खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया प्राथमिक विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका के साथ लूटपाट का प्रयास, टीचर द्वारा शोर मचाने पर बदमाश ग्रामीणों के पहुंचने से पहले भाग निकले।  यह खबर मिलते ही शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। 

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग किया है।
उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आपातकालीन बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में कचहरी स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में विकास क्षेत्र:खुटहन के प्राथमिक विद्यालय डिहिया में बेलगाम अपराधियों द्वारा घुसकर जबरदस्ती महिला अध्यापिका से चैन छीनने के कुत्सित प्रयास की घटना की घोर निंदा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि शिक्षिका पर आक्रमण कर चैन छीनने का अपराधियों की प्रयास यह दर्शाता है कि विद्यालयों में पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं कही से भी सुरक्षित नही है। ऐसी दशा में प्रशासन अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं, जिससे कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। महिला अध्यापिका की बहादुरी से भले ही कोई अनिष्ट नही हुआ परन्तु उपरोक्त घटना से शिक्षिकाओं में भय व दहशत का माहौल है और सारा शिक्षक समाज आक्रोशित है।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
जौनपुर
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم