जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के रायपुर दुर्गा गांव में सोमवार को स्वांस नली में गुब्बारा फंस जाने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
वह मुंह से गुब्बारे में हवा भर रहा था, लेकिन गलती से उसे निगल गया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बचाया नहीं जा सका। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। एकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
उक्त गांव निवासी शशिकांत यादव का पुत्र सिद्धार्थ उम्र 6 वर्ष गुब्बारा लेने के लिए जिद कर रहा था। मां ने उसे गुब्बारा दे दिया। सिद्धार्थ गुब्बारा पाकर खेलने लगा। गुब्बारा फटने के बाद वह उसे मुंह में रखकर दोबारा फुलाने लगा। सांस अंदर खींचने के दौरान गलती से गुब्बारा उसके मुंह में चला गया। अचानक उसे तेज खांसी आने लगी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो बच्चे ने उन्हें इशारे से समझाया तो वह सन्न रह गए। तब तक सिद्धार्थ की सांस फूलने लगी थी। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। गुब्बारा स्वांस नली में चिपक गया था। डॉक्टर उसे बाहर निकालने में नाकाम रहे। अंतत: सिद्धार्थ की मौत हो गई। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
![]() |
सिद्धार्थ |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق