नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर

                       राम लखन यादव-जलेसर

जलेसर । स्थानीय नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन कृष्णगोपाल वार्ष्णेय के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर छा गई। भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व पालिकाध्यक्ष कृष्णगोपाल वार्ष्णेय का बीती सुबह निधन हो  गया। ब्रेन स्ट्रोक के चलते पर बीते एक सप्ताह से आगरा की रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर नगर में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। शोक में समस्त बाजार बंद रहा। हजारों की संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 68 वर्षीय कृष्णगोपाल वार्ष्णेय जलेसर की राजनीति की धुरी माने जाते रहे हैं। वर्ष 1988 में अपनी राजनीति की शुरुआत करते हुए।

उन्होंने पहली बार पालिकाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा तथा जलेसर के पहले जननिर्वाचित अध्यक्ष बने। तदोपरांत अपने सरल स्वभाव एवं मृदुभाषी होने तथा अच्छी कार्यशैली के कारण उन्होंने वर्ष 1995 तथा 2000 में भी पालिकाध्यक्ष के पद पर अपना कब्जा बनाए रखा।  पूर्व पालिकाध्यक्ष के निधन पर जहां तहसील अधिवक्ता संघ ने शोक सभा का आयोजन कर न्यायिक कार्य बंद रखा वहीं चिकित्सक संघ, व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, सहित नगर की अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने शोकसभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व चेयरमैन कृष्णगोपाल वार्ष्णेय 


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह

जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
 

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم