गिरीश पांडे
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुतवान चौराहा के पास बाइक और साइकिल में भिड़ंत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक पंडित उम्र करीब 50 साल निवासी कोटवल एक पूजा पाठ में सम्मलित होने जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक संख्या UP 62 R 9841 ने बुजुर्ग को धक्का मार दिया।
धक्के से बुजुर्ग गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर कॉल करके एम्बुलेंस को बुलाया।
लोगों को देखकर बाइक सवार मौक़े से भाग निकला।
अशोक पंडित के परिजनों ने बताया कि जिला अस्पताल ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया है।
खबर लिखे जाने तक बाइक सवार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
![]() |
फोटो साभार गिरीश पांडे |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق