सपा विधायक लकी यादव ने ऑक्सीजन प्लांट हेतु किया भूमि पूजन

सपा विधायक लकी यादव ने ऑक्सीजन प्लांट हेतु किया भूमि पूजन

                                  

नौपेड़वा(जौनपुर) । बक्शा नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को पहुँचे मल्हनी विधायक लकी यादव ने ऑक्सीजन प्लांट हेतु भूमि पूजन किया। विधायक ने 20 जून तक प्लांट बनकर तैयार हो जाने का भरोसा दिलाया। दोपहर में पहुँचे विधायक लकी ने प्रकांड विद्वान पण्डित सौरभ मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कर फावड़े से निशान बनाया। पूजन पश्चात अपने संबोधन में लकी ने कहा कि मल्हनी की जनता का मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मल्हनी मेरा घर है मैं उसका बेटा हूँ। मल्हनी के विकास में कोई कोर कसर नही छोडूंगा। लकी ने कहा कि सरकारी अस्पताल गरीबों के लिए बरदान है ऐसे में जो भी सुविधा सम्भव होगी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि सम्भव रहा तो अधिकतम 15 जून तक प्लान्ट बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल में बाउंड्रीवाल न होने पर डीएम से मिलकर बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में अगले माह तक दो इंडिया मार्का हैण्डपम्प लगवाने की बात कही। इसके पूर्व अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने विधायक को बुके देकर सम्मानित करते हुए आये हुए लोगो के प्रति आभार जताया। इस दौरान एडीश्नल सीएमओ डॉ. हरिश्चंद, राजेश सिंह नेता, डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. जनार्दन यादव, रणधीर यादव, ओमप्रकाश, उमेश राव, प्रदीप कुमार, नितेश यादव, हेमंत मिश्र सपा नेता ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर यादव, संघर्ष यादव, राजबहादुर यादव, बच्चा यादव, रामधारी पाल, अध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा, रामयश यादव, रामबुझारत यादव, वेदप्रकाश यादव, गुलाब यादव प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन बीपीएम सौरभ ने किया।



0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم