पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सोतीपुर गांव में शनिवार को मुम्बई पुलिस ने छापा मारकर पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई। गांव में मुबंई पुलिस के पहुंचने पर हड़कंप मचा रहा।

मुम्बई के ओशिवारा थाना के एक युवक ने नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर उसके साथ अप्राकृतिक शोषण किया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया था। परिजनों ने ओशिवारा पुलिस के यहां अपराध संख्या 209 /21 धारा 384, 420, 377 का मुकदमा पंजीकृत कराया। मुम्बई से शनिवार की सुबह सहायक पुलिस अधिकारी किरण पवार अपनी टीम के साथ बरसठी थाना पर पहुंची और बरसठी पुलिस के साथ सोतीपुर गांव में पहुंचकर आरोपी प्रेम कुमार दुबे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए आरोपी को मुम्बई पुलिस अपने साथ ले गई।इस दौरान क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही थी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم