जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के एक युवक की करेंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक फर्राटा पंखा का प्लग लगाते समय घटना घट गई।
बताते हैं कि धर्मापुर गांव के महेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र बृजेश यादव रोज अपने छत पर फर्राटा पंखा लगाकर सोता था। सोमवार की रात रोज की भांति वह फर्राटा पंखा लेकर अपने छत पर सोने गया। बृजेश ने फर्राटा पंखा चलाने के लिए जैसे ही पंखे का प्लग पावर बोर्ड में लगाया उसी समय वह बोर्ड में ही करेंट से चिपक गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों द्वारा रात्रि में ही मृतक का दाह संस्कार कर दिया। बृजेश की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
![]() |
Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق