जौनपुर । स्थानिया थाना क्षेत्र सरायख्वाजा के मनवल गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में आम तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए।
राममअजोर यादव के घर के बच्चे आम तोड़ रहे थे। आरोप है कि इसका विरोध विपक्ष से श्रीकांत यादव का परिवार कर रहा था। दोनों पक्षों में इसे लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। एक पक्ष से रामअजोर (70), माधुरी यादव (28) ,प्रीतम (25) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से श्रीकांत (60) ,अमृतलाल (27) ,आनंद (42) घायल हो गए। आनंद यादव श्रीकांत यादव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق