जौनपुर का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

जौनपुर का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

चंदौली-चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के कटारुपुर (झोरी) गांव गांव के समीप रविवार की भारे में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार इनामी जौनपुर का शातिर बदमाश श्रवण यादव उर्फ टाइगर पकड़ा गया। उसे पैर में गोली लगने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालांकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। मुठभेड़ में कांस्टेबल मनीष सिंह भी चोटिल हो गए। उनके बांये हाथ से गोली छूकर निकल गई। महरौड़ा प्रधानपति पंकज सिंह की हत्या में बदमाश श्रवण यादव शामिल था।

बलुआ थाने को मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज सिंह के हत्याकांड में शामिल दो बदमाश बाइक से कहीं जा रहे हैं। इस पर तत्काल बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंहे मयफोर्स टांडाकला-मारूफपुर मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।

थोड़ी देर में कटारुपुर गांव के समीप एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम के इशारा करने पर बदमाश फायर झोंकते हुए भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जौनपुर जिले के चंदवक निवासी श्रवण यादव पैर में गोली लगने से सड़क पर गिर गया। जबकि उसका साथी बाइक छोड़कर पैदल खेतों की रास्ते भाग निकला। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अमित कुमार, एएसपी दयाराम समेत सकलडीहा व धानापुर थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। घटनास्थल पर एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस समेत बाइक बरामद हुई। एसपी अमित कुमार ने बताया कि एक जून को महरौड़ा प्रधानपति पंकज यादव के हत्या में श्रवण यादव का भी नाम सामने आया था। उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस श्रवण यादव के आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ ही फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। महरौड़ा गांव की प्रधान संगीता सिंह के पति पंकज सिंह उर्फ नित्यानंद का एक जून को उनके बगीचे में सुबह लगभग साढ़े सात बजे बदमाशों ने घेरकर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। पंकज सिंह के परिजनों ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छह जून को आरोपित धर्मेंद यादव और दस जून को संतोष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं शेष आरोपित फरार चल रहे थे। इसमें एक श्रवण यादव मुठभेड़ में हत्थे चढ़ गया। साभार एचटी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم