गाजीपुर । जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा की सपना सिंह की जीत हुई है। सपना को कुल 47 वोट मिले और सपा की कुसुमलता को कुल 20 वोट मिले। सपा की 30 साल से कब्जे वाली सीट पर पहली बार भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष को बड़ी जीत मिली है। चंदौली में भाजपा के दीनानाथ शर्मा की जीत हुई। उन्हें 35 में से 30 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजनारायण यादव को पांच वोट से संतोष करना पड़ा। सपा के सात जिला पंचायत सदस्यों ने साथ नहीं दिया।
![]() |
| सपना सिंह |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق