जौनपुर । जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए चारपहिया वाहन छोड़कर मोटरसाइकिल से निरीक्षण करने विद्यालयों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन वह गमछा से मुंह बांधकर हेलमेट लगाए अचानक कई विद्यालयों में पहुंचे। उन्हें देख शिक्षक व कर्मचारी हैरान हो गए। इस दौरान बिना सूचना के गायब प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित दस शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोकना का आदेश दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी 8.05 बजे प्राथमिक विद्यालय शकरमंडी पहुंचे तो यहां ताला लटका मिला।
उन्होंने सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके बाद वह 9.10 बजे प्राथमिक विद्यालय खानपुर अकबर विकास खंड करंजाकला पहुंचे। यहां शिक्षक मौजूद तो मिले, लेकिन मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया था।
प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए शीघ्र वितरण का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय जफरपुर में शिक्षामित्र हस्ताक्षर बनाकर गायब रहे। उन्होंने मानदेय रोकने को निर्देशित किया। इसके बाद 9.45 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफरपुर का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि अनुदेशक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने सेवा समाप्ति की नोटिस देने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर गड़उर में सबकुछ ठीक मिलन पर उन्होंने शाबासी दी। वहीं जय करन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर गड़उर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर बनाकर चली गई हैं। दो लिपिक भी अनुपस्थित थे। उन्होंने सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
![]() |
बीएसए-जौनपुर |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق