जौनपुर । देशभर में पं दीनदयाल उपाध्याय जी का 105वी जयंती मनाया जा रहा है, इसी क्रम में जौनपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में पं दीन दयाल उपाध्याय का जयंती वर्ष मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हर्षवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि हर्षवर्धन जी पं दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मिशन अंत्योदय के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पं दीन दयाल उपाध्याय के दिखाए मार्गों पर चलने का संकल्प कराया।जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे, वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी वह एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उसके उपरान्त युवा मोर्चा की जिला पदाधिकारियों और मण्डल के सभी पदाधिकारियों की बैठक मुख्य अतिथि हर्षवर्धन ने जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के अध्यक्षता में ली। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, महामंत्री विकास ओझा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अजय यादव, अभिनव सिंह, सचिन तिवारी, शशांक शानू, हरिओम गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, रूपेंद्र सोनकर, अभिषेक सिंह, ज्ञानचंद्र यादव, विजय कश्यप, अशोक निगम, दैविक कौशिक, श्रवण सिंह , सुलभ श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी कपिल सिंह, दीपांशु उपाध्याय, हर्षवर्धन सिंह, अंबुज तिवारी, सौरभ नंदन, प्रशांत सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रखर सिंह, निखिल सिंह, अभिषेक परमार, वीरेंद्र सिंह पिंटू, अजय मिश्रा, विकास सिंह उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق