जौनपुर । नगर के एक होटल में मगंलवार को नारी सशक्तिकरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।संगठन की अध्यक्षता डॉक्टर अंजना सिंह ने किया।
डॉक्टर अंजना सिंह ने महिला कानून एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी। डॉक्टर सिंह ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि हमें सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने से हम सरकार से मिलने वाले लाभ से वंचित है समय पर योजना का लाभ मनरेगा की मजदूरी समय पर नहीं मिल रही है इसको दिलाया जाए पेंशन की राशि बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही बैठक में खाद्य सुरक्षा, बैंक खाता, भामाशाह योजना, मनरेगा योजना, सदस्यता अभियान, सहित विधवा, परित्यागता महिलाओं की समस्या के बारे में विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान रेनू सिंह जिलाअध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी, अर्चना त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, सीमा तिवारी संगठन महामंत्री, खुशबू श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी, मानसी सिंह, जिला उपाध्याय प्रीति सिंह संगठन मंत्री आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق