जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाइवे पर चकमुबारकपुर गांव के पास पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद पिकअप भागने में सफल हो गई। हादसे में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिकरारा थाना के टेकारी गांव निवासी राममूरत पुत्र कैलाश (42) एवं विजय पुत्र बृजमोहन (38) मछली शहर से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान राममूर्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
![]() |
Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق