आज़मगढ़ । रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश महामंत्री डॉ राकेश सिंह ने आज सूर्यनाथ सिंह। महाविद्यालय घिनहापुर के सभागार में आरपीआई (आठवले) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 23 नवम्बर को आज़मगढ़ में होने वाली आरपीआई की बहुजन कल्याण यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में जरूरी दिशानिर्देश दिए।
डॉ राकेश सिंह ने बताया कि बहुजन कल्याण यात्रा, आगामी 23 नवंबर को आज़मगढ़ पहुंचेगी। इस दौरान एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन भाई गुप्ता शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि आरपीआई, केंद्र में मोदी सरकार के साथ गठबंधन में है। 2022 चुनाव में उत्तर प्रदेश में आरपीआई- भाजपा गठबंधन होगा।
पार्टी के काम को और विस्तार तथा गति देने के लिए समाज सेवी श्री शशि सिंह चंदु को किसान प्रकोष्ट आज़मगढ़ का संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी तथा मेहनगर के प्रतिष्टित ब्यापारी श्री अरविंद गुप्ता को ब्यापार प्रकोष्ट की जिम्मेदारी दी गयी। साथ ही युवा प्रकोष्ट में श्री रमेश राम जी की जिलाध्यक्ष आज़मगढ़, शुभम सिंह तथा भानु जायसवालको जिला मंत्री, विवेक सिंह को जिला आई टी प्रभारी एवम देवा सिंह को कोषाध्यक्ष का प्रभार दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजा राम भगत एवं उपाध्यक्ष शाहिल सक्सेना और मीडिया प्रभारी शुभम सिंह उसरी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق