आरपीआई के वाराणसी मंडल कार्यलय में हुई आवश्यक बैठक, पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री ने दिया मनोनयन पत्र

आरपीआई के वाराणसी मंडल कार्यलय में हुई आवश्यक बैठक, पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री ने दिया मनोनयन पत्र

वाराणसी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने आज बनारस के मण्डल कार्यालय में आरपीआई (आठवले) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के मजबूती एवं जनयात्रा के संदर्भ में जरूरी दिशानिर्देश दिए।

डाॅक्टर राकेश ने बताया कि बहुजन कल्याण यात्रा, आगामी 22 नवंबर को बनारस पहुंचेगी। इस दौरान 22 नवंबर को एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले जी शिरकत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आरपीआई, केंद्र में मोदी सरकार के साथ गठबंधन में है। 2022 चुनाव में उत्तर प्रदेश में आरपीआई-भाजपा गठबंधन के लिए हमने सीटों की मांग की है, जिस पर बातचीत चल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, संगठन मंत्री सुनील बंसल जी से इस संबंध में चर्चा हुई है।


श्री सिंह ने कहा कि काशी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आज पूरा देश मोदी जी के साथ खड़ा है।

प्रदेश महामंत्री डॉक्टर राकेश सिंह ने बैठक में बनारस के राम सागर पटेल को बनारस का प्रभारी का मनोनयन पत्र, महिला विंग जिलाध्यक्ष सरिता , पन्नालाल को सदस्य कार्यसमीति, डॉक्टर पवन पटेल को प्रदेश कार्य समिति व विनोद को चंदौली जिलाध्यक्ष का मनोनयन पत्र दिया। इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजुद रहे।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم