लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि आरपीआई किस तरह से विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुटी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि आरपीआई, केंद्र में मोदी सरकार के साथ गठबंधन में है। 2022 चुनाव में उत्तर प्रदेश में आरपीआई-भाजपा गठबंधन के लिए हमने सीटों की मांग की है, जिस पर बातचीत चल रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, संगठन मंत्री सुनील बंसल जी से इस संबंध में चर्चा हुई है।
इस दौरान डॉक्टर राकेश कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री, पवन उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता, सुधांशु बाजपाई विधि प्रकोष्ठ, विद्याकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री विधि प्रकोष्ठ, पीसी चौधरी, प्रदेश महामंत्री, अशोक शर्मा प्रदेश अध्यक्ष , शिक्षक प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहे।
| पवन भाई गुप्ता एवं केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق