गोरखपुर से मुंबई पुलिस ने रंगदारी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पत्रकार बनकर मुंबई के एक डॉक्टर से 9 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसमें कुछ रकम वसूल लिया था।
मुंबई पुलिस गुरुवार को गोरखपुर में गिरफ्तार कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है।
पुलिस के अनुसार चिलुआताल के शास्त्री नगर स्थित मकान नम्बर 262 निवासी रश्मिकांत त्रिपाठी पुत्र भोलानाथ 5 साल से मुंबई के बांद्रा में रहता था। वहां वह किसी अखबार में पत्रकार था। आरोप है कि इस दौरान उसकी दोस्ती एक डॉक्टर से हुई। डॉक्टर को उसने एक लड़की के जाल में फंसाकर अश्लील तस्वीर बनवा ली। इसके बाद वह डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगा। डॉक्टर को जान की धमकी व बदनाम करने की बात कह उसने 9 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि ब्लैकमेलिंग कर कुछ पैसा आरोपित ने वसूल भी लिया था। पर वसूली से परेशान होकर डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत कर दी। डॉक्टर की तहरीर पर वहां की पुलिस ने जब केस दर्ज किया तो वह फरार हो गया।
सर्विलांस के जरिये पुलिस को पता चला कि आरोपित अपने घर है। जिसके बाद वहां की पुलिस विवेचक के नेतृत्व में बुधवार की रात गोरखपुर पहुंची। चिलुआताल पुलिस की मदद से मुंबई के थाड़े की पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और स्थानीय कोर्ट में पेश किया। वारंट बी पर उसकी ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई। मामले में चिलुआताल थाना प्रभारी विनोद चक्रवर्ती ने बताया कि मुंबई पुलिस आई थी वहां केस दर्ज था पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गयी है। साभार एचटी।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق