जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र सिहौली-उदयचंदपुर मार्ग पर स्थित पुल से बुधवार की सुबह महिला ने आत्महत्या के इरादे से गोमती नदी में छलांग लगा दी। लगभग 45 वर्षीय महिला पुल पर पहुंची। कुछ क्षण इधर-उधर टहलने के बाद अचानक रेलिग पर चढ़कर नदी में कूद गई। राहगीरों के शोर मचाने पर नदी में मछलीमार रहे मल्लाहों की नजर पड़ गई। उन्होंने डूब रही महिला को अथक प्रयास कर निकाल लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आत्महत्या का प्रयास करने वाली रेनू देवी कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव की है। स्वजन के अनुसार कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق