जौनपुर । पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रात में तीन युवक दूसरे घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करते है।
रात में पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा और थाने ले गई।
घर में किशोरी और बहन का छोटा बेटा ही था
दुष्कर्म करने वाले तीनों युवक बिहार के रहने वाले है और यहां रहकर मजदूरी करते है। पंवारा थाना क्षेत्र के गांव में हुए इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार रात घर में केवल किशोरी और उसके बहन का छोटा बेटा ही था। घर के बाकी सभी लोग उपचार के लिए शहर गए थे।
घर से किशोरी का मुंह दबाकर उठा ले गए
किशोरी के परिजन मछलीशहर उसके बड़े भाई के उपचार के लिए गए हुए थे। किशोरी का आरोप है कि घर के बगल में स्थित स्कूल में रुके बिहार के तीन मजदूर रात में उसके घर पहुंचे। उसने आगे बताया कि टॉर्च जलाकर अंदर आए। उसके बाद उसका मुंह दबाकर उठा ले गए और पुलिया के नीचे ले जाकर उसके साथ एक ने दुष्कर्म किया।
पुल के नीचे किसी के आने की आहट सुनाई दी
किशोरी का आरोप इन तीनों युवकों पर है कि रात में टॉर्च जलाकर आए और उसका मुंह दबाकर उठा ले गए। पुलिया के नीचे ले जाकर दुष्कर्म भी किया। तभी किसी के आने की आहट सुनाई दी जिसके बाद आरोपी भाग गए। उसके साथ तीनों में से एक ने दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। तभी किसी के आने की आहट सुनाई दी जिसके बाद आरोपी भाग गए।
परिजनों से रोकर किशोरी ने सुनाई आपबीती
पीड़ित किशोरी के मुताबिक उससे एक ने ही गलत कार्य किया है। इधर घर आए परिजनों से आपबीती बताकर पीड़िता किशोरी रो पड़ी। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात को ही डायल 112 पंवारा पुलिस और सीओ अतर सिंह मौके पर पहुंचे। इस घटना की जानकारी लेने के बाद आरोपी बिहार के तीनों मजदूरों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। साभार एएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق