संदीप गुप्ता-तेजीबाजर
जौनपुर । नवसृजित थाना तेजीबाजार के थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया, आपको बता दूं कि जिले का 29वां थाना तेजीबाजार प्रस्तावित हुआ है, जिसके लिए थानाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है जिसमें पुलिस चौकी तेजीबाजार पर ही थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया, जबकि अभी तेजीबाज़ार थाना का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, इसलिए थाना संबंधित सभी कार्य पुलिस चौकी से ही किया जायेगा, इस दौरान थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि इसके पहले मैं खुटहन थाने पर कार्यरत था जो कि जौनपुर कप्तान के निर्देशानुसार मुझे नवसृजित थाना तेजीबाज़ार का पहला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है आज प्रथम दिन हम सभी लोग क्षेत्र में पैदल फ्लैगमार्च कर रहे है, मैं अपनी जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए अपराधियों के प्लान को कामयाब नही होने दिया जायेगा, क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों के साथ प्रशासन रहेगी।
इस दौरान थानाध्यक्ष महराजगंज, तेजीबाज़ार एस0आई0अरविंद सिंह स्टाफ के सिपाहीगण तथा पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्यामराज मौजूद रहे।
![]() |
अश्वनी कुमार दुबे |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق