दुल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने उसके दोस्त को पहना दिया वरमाला

दुल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने उसके दोस्त को पहना दिया वरमाला

बुलढाणा । दूल्हे को डांस पड़ा महंगा:शादी में इतना नाचा कि नाराज हो गई दुल्हन, उसके दोस्त को पहना दी वरमाला

मंडप सजा था, डीजे बज रहा था, बारात लड़की के द्वार पर पहुंची और दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। डीजे की धुन पर उसका डिस्को-डांस इतना लंबा चला कि लड़की का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को बुलाकर उसे अपनी बेटी सौंप दी।

फाइल फोटो

यह कहानी सुनने में फिल्मी नजर आ रही है, लेकिन इसमें सच्चाई है। घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुई। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से कर दी।
लड़के के पिता का यह भी कहना है कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। देर से आने का कारण पूछा गया तो बाराती मारपीट पर उतर आए। इसके बाद लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए भगा दिया।
शादी के बाद अब लड़की का पूरा परिवार बहुत खुश है।
ऐसे मिला दूसरा दूल्हा
लड़के के पिता ने बताया कि द्वार पर बारात आ चुकी थी और अगर शादी नहीं होती तो बड़ी बदनामी होती। ऐसे में मामला पंचायत के पास पहुंचा। इसमें तय हुआ कि इसी मंडप में लड़की की शादी होगी, लेकिन किसी और से।
इसके बाद तलाश शुरू हुई और बारात में शामिल एक लड़का, लड़की के पिता को भा गया। पिता ने अपनी झोली फैलाई और कुछ ही देर में लड़का भी शादी करने को तैयार हो गया। खास यह है लड़का और लड़की अच्छे दोस्त भी हैं।

द्वार से लौटाए गए दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। उसने कहा- जोड़ियां ऊपर से बनती हैं। जिसकी जहां होनी होती है वहीं होती है।
द्वार से लौटाए गए दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। उसने कहा- जोड़ियां ऊपर से बनती हैं। जिसकी जहां होनी होती है वहीं होती है।
दूसरे शख्स से शादी कर खुश है दुल्हन
दूसरे वर को पाकर दुल्हन प्रियंका बहुत खुश है। उसने कहा, 'गनीमत है जो पहले ही पता चल गया कि दूल्हा शराबी है। वह नाच रहा था और मैं वरमाला लेकर घंटों खड़ी रही। बारात में उसकी हरकत से हमारा पूरा परिवार आहत था। अच्छा हुआ कि उसकी सच्चाई वक्त से पहले सामने आ गई।'
दूल्हा तकरीबन 4 घंटे तक इसी तरह अपने दोस्तों के साथ डांस करता रहा।
पहले लड़के ने भी अगले दिन रचाई शादी
शादी के मंडप से भगाए जाने के बाद पहले दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। हालांकि, इस शादी से पहले उसने डांस नहीं किया और न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी। दूल्हे ने कहा कि जोड़ियां भगवान बनाता है और जहां, जिसकी शादी होने वाली होती है वहीं होती है।

फाइल फ़ोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم