साइबर क्राइम के रोकथाम एवं बचाव हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

साइबर क्राइम के रोकथाम एवं बचाव हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, डा0 संजय कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम के रोकथाम एवं बचाव हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में   जनपद के समस्त थानों पर कार्यरत साइबर हेल्प डेस्क के पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशिय हाल में साइबर हेल्प डेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व सुचारु रुप से संचालित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर सेल में नियुक्त साइबर एक्सपर्ट आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा साइबर क्राइम के वर्तमान में चल रहे विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त कार्यशाला में सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क में नियुक्त उ0नि0/क0आपरेटर / महिला आरक्षी एवं साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी संग्राम यादव एवं आरक्षी सत्यम गुप्ता मौजूद रहें।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم