सरायख्वाजा पुलिस पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सरायख्वाजा पुलिस पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर । अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों /वाछित अपराधियो एंव वारण्टियों  की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक श्री देवानन्द रजक के नेतृत्व में दिनांक 05.05.2022  को उ0नि0 श्री शिव प्रकाश वर्मा मय हमराह के साथ मुखबिर खास की सूचना पर  थाना स्थानीय से वाछित अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र रामपलटन यादव निवासी मीरापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर को  दिनांक 05.05.2022  को  बरैयाकाजी मोड़ से एक तमंचा/कट्टा 303 बोर व जिन्दा कारतूस 303 बोर के  साथ  गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर  अभियुक्त उपरोक्त के विरूध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 157/22 धारा 3/7/25 आयुध्द अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा  मा0 न्यायालय के समक्ष  भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अरविन्द यादव S/O रामपलटन यादव नि0 मीरापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 157/22 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 151/22 धारा 504/452/307 भादवि  थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3 मु0अ0स0 144/22 धारा 504/506/427/452 भा0द0वि0 थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
4. मु0अ0स0 79/22 धारा 323/504/506/427 भादवि  थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

बरामदगी-
1- एक तमंचा/कट्टा 303 बोर व जिन्दा कारतूस 303 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0  श्री शिव प्रकाश वर्मा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 गोपाल सोनकर, हे0का0रामआसरे प्रजापति थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
4. का0 विनोद कुमार प्रजापति थाना सरायख्वाजा जौनपुर।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم