जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह की अध्यक्षता में जिला अस्पताल जौनपुर में मोदी सरकार के सफ़लम 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुशाशन व गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा के पदाधिकारी बहनों ने कैल्शियम, आयोडीन, विटामिन की टेबलेट व सैनेटरी पैड वितरण किया और साथ-साथ आंगनबाड़ी, आशाबहु और स्वयं सहायता समूह की बहनो के साथ संवाद स्थापित किया गया और उनके विचार व सुझाव मांगे गए।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने सवांद करते हुए मोदी सरकार की 8 वर्ष में महिलाओं के लिए कार्यो की जानकारी वहां पर उपस्थित महिलाओं को दिया, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना महिलाओं के नाम से दी गयी जिसकी मालकिन स्वयं महिलाएं है, महिलाओं के लिये इज्जत घर यानि शौचालय बनवाया, आशाबहु के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की देखरेख की चिंता कर रहे है, प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से बहनो का बैक में खाते खोले गए, महिलाओं को धुंए से मुक्ति व उत्तम स्वास्थ्य के लिए 9 करोड़ उज्ज्वला गैस वितरण किया गया, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से प्रत्येक महीने 9 तारीख को महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए फ्री चेकअप व दवाईयों का वितरण मुफ्त में किया जा रहा है।
श्रीमती सिंह ने आगे बताया कि मोदी सरकार की कई योजनाएं केवल महिलाओं के लिए हैं मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है, सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. वैसे भी हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की इस योजना का उद्देश्य बालिका लिंग अनुपात में गिरावट रोकना एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के तहत 100 फीसदी तक अस्पतालों या प्रशिक्षित नर्सों की निगरानी में महिलाओं के प्रसव को किया जाता है. ताकि प्रसव के दौरान मां और उसके बच्चे के स्वास्थ्य की उचित देखभाल की जा सके। जो महिलाएं सिलाई-कढ़ाई में रुचि रखती हैं, उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से फ्री सिलाई मशीन दी गई।
उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की यह स्कीम 10 साल से कम उम्र की लड़कियों/बच्चियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिए है यानी लड़कियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह बचत योजना है किसी भी बैंक और पोस्ट ऑफिस में जाकर आप अपनी 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए अकांउट खुलवा सकते हैं, स्कीम पूरी हो जाने के बाद सारा पैसा उसे मिलेगा, जिसके नाम पर आपने इस अकांउट को खुलवाया होगा।
श्रीमती सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार के 8 साल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की अनंत यात्रा लगातार जारी है। जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, आतंक एवं तुष्टीकरण के प्रकोप से पीड़ित देश की राजनीति पर मोदी सरकार की 8 वर्षों की यात्रा विकासवाद की जीत की यात्रा है। इस कालखंड मे देश बदला ही नहीं बल्कि विकास की नई-नई कहानियां गढ़ रही है।
यह कार्यक्रम जौनपुर के सभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अंशु कुशवाहा, जिला मंत्री करुणा मौर्या सहित समस्त पदाधिकारी बहने मौजूद रही।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق