बाड़मेर । यह अजब प्रेम की गजब कहानी है। इसमें इत्तेफाक से मोबाइल नंबर मिलना। फिर दोस्ती होना, दोस्ती प्यार में बदलना और मंदिर में सगाई करना है। पूरी लव स्टोरी में नया मोड़ तो तब आया जब यह जोड़ा लिव इन में रहने लगा और बात सात फेरे लेने तक जा पहुंची।
लड़का परिवार के दबाव में मुकरा तो अपना प्यार पाने के लिए लड़की एक हजार किलोमीटर दूर उसके घर चली आई। बात नहीं बनी तो पुलिस के पास गुहार लगाई।
पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे और राजस्थान के बाड़मेर से जुड़ा है। लड़की ने बाड़मेर एसपी के पास पहुंचकर अपनी पीड़ाबयां की है, जिस पर बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेमी विष्णु पुत्र चेनारा राम बाड़मेर जिले के गांव भूणिया शशिबेरी का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार विष्णु पुणे में कपड़े के एक शोरूम में सेल्समैन है। पिछले साल 12वीं की छात्रा शोरूम में शॉपिंग करने गई तब गूगल पे से ऑनलाइन पेमेंट किया तो नंबर एक्सचेंज हुए। फिर दोनों मैसेज व कॉल पर एक-दूसरे से बात करने लगे। दोस्त बन गए। दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने प्रपोज किया तो युवती भी मान गई।
31 मार्च 2022 को दोनों ने लड़की के कुलदेवता के मंदिर जाकर सगाई की, जिसमें लड़की का पूरा परिवार व दोस्त भी शामिल हुए। इससे पहले जनवरी, फरवरी और मार्च तक पति पत्नी की तरह लिव-इन में रहने। इसके बाद विष्णु 1 मई को यह कहकर पुणे से बाड़मेर आ गया था कि वह इस रिश्ते को लेकर अपने माता-पिता से बात करना चाहता है। बाड़मेर आकर उसने लड़की से कहा कि परिवार वाले उनके रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे और उसकी दूसरी लड़की से शादी करना चाहते हैं।
लड़की ने पुलिस रिपोर्ट में यह भी बताया कि विष्णु ने उसे डराया भी कि अगर वे शादी करेंगे तो उसके परिजन दोनों को मार डालेंगे। प्यार में इंसाफ पाने के लिए 19 वर्षीय यह लड़की 27 जून को पुणे से 1000 किलोमीटर दूर राजस्थान आ गई। अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। लड़के परिजनों ने उसे बताया कि विष्णु तो घर से भाग गया। इस पर लड़की ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।
लड़की ने बाड़मेर पुलिस से गुहार लगाई है कि 'लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ रहा। अब मुकर रहा है। इससे उसे बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। लड़के को उसके साथ ही रहना पड़ेगा। वरना उसे कठोर दंड मिलना चाहिए।' पुलिस ने लड़की को उचित कार्रवाई का आवश्वासन दिया है। साभार वन इंडिया।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق