लखनऊ । यूपी में मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक अनुमान से तीन गुना ज्यादा बरसात होने की संभावना जताई है। मानसून में तेजी देखते हुए विभाग ने रविवार को 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसमें 26 जिलों में येलो अलर्ट और 16 जिलों में रेड अलर्ट है। रेड अलर्ट वाले जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे और येलो अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
शनिवार को यूपी के अधिकांश इलाकों में जमकर बरसात हुई। देर शाम लखनऊ और कानपुर में करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। इससे कानपुर के मोती झील, विजय नगर, शास्त्री नगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बीते 24 घंटे में औसतन 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
रविवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं वाराणसी में गंगा का जल स्तर शनिवार सुबह 6 बजे तक बढ़कर 69.30 मीटर पहुंच गया है। गंगा वार्निंग लेवल से महज 96 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा के सभी 84 घाटों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
बीते 24 घंटे में मौसम का हाल
बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में 12.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मानसून शुरू होने से अब तक यूपी में 284 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा बारिश हमीरपुर में 45.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। शनिवार को अनुमान से 94% ज्यादा बरसात हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि शनिवार को 6.4 बारिश होगी।
अगले 24 घंटे मौसम का हाल मौसम विभाग ने रविवार को चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और लखनऊ में बारिश होने का संभावना जताई गई है। इन इलाकों में भारी बारिश यानी रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली की गरज चमक के बीच 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार जताए गए हैं।
गोरखपुर, महाराजगंज, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर नगर और कानपुर देहात, बाराबंकी, आयोध्या, गोंडा, बस्ती, अंबेडकर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, एटा और कासगंज जिले में में हल्की से सामान्य बारिश यानी येलो अलर्ट जारी किया है।
वाराणसी में केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार काे सुबह 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 68.44 मीटर पर था, जाे कि शनिवार सुबह 6 बजे तक बढ़कर 69.30 मीटर पहुंच गया है। गंगा वार्निंग लेवल से महज 96 सेंटीमीटर दूर हैं। गंगा के सभी 84 घाटों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। रत्नेश्वर महादेव समेत कई मंदिर तक डूब चुके हैं। वहीं शीतला माता मंदिर में पानी भर गया है। साभार यूपीके।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق