जौनपुर । अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अंकित कुमार के पर्यवेक्षण व
थानाध्यक्ष सरपतहां श्री संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 12.09.2022 को उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 218/22 धारा 380 भादवि थाना सरपतहां जनपद जौनपुर से सम्बन्धित चोरी के जेवरातों के साथ अभियुक्त 1. मनोज प्रजापति पुत्र मनराज प्रजापति निवासी सुकर्णाखुर्द थाना सरपतहां जनपद जौनपुर मय किशोर अपचारी को सुकर्णा तिराहा बहद् पिपरौल से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही उपरान्त मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. मनोज प्रजापति पुत्र मनराज प्रजापति निवासी सुकर्णाखुर्द थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2. किशोर अपचारी
बरामदगी का विवरण
1. एक मंगलसूत्र सोने का
2. एक जंजीर चांदी का
3. एक जोड़ी पायल चांदी का
गिरफ्तारी टीम का विवरण
1. उ0नि0 धुरेन्धर प्रसाद थाना सरपतहां,जौनपुर
2. हे0का0 पवन कुमार थाना सरपतहां,जौनपुर
3. हे0का0 शशांक शेखर गुप्ता थाना सरपतहां,जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق