आजमगढ़। लालगंज तहसील अंतर्गत मेहनाजपुर गांव स्थित महावीर स्वामी मन्दिर में रामकथा का आयोजन किया गया है जो की पिछले 5 दिनों से चल रहा हूं और 3 सितंबर को समाप्त होगा।
![]() |
मां काली की मूर्ति |
उसी मन्दिर परिसर में मां काली के प्रतिमा स्थापित किया गया एवं प्रभात फेरी निकाली गई जो की मेहनाजपुर बाजार, सोनवर्षा, दक्षिण का पूरा,उत्तर का पूरा होते हुए मन्दिर तक पहुंची।
प्रभात फेरी के पहले दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन की गई। इस मौके पर अखंड दास महराज, बालक दास, पतरु दुबे , शिव पूजन सिंह, दिनेश सिंह, अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में साधक उपस्थित थे। साधक लगातार 5 दिनों से भजन-कीर्तन कर रहे हैं। यहां प्रतिदिन विशेष प्रार्थना भी की जा रही है और राम कथा के पाठ भी चल रहा हैं।
![]() |
प्रभात फेरी में शामिल होते स्थानीय लोग |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق