जौनपुर। केराकत के थानागद्दी जलालपुर मार्ग स्थित महुआरी गांव से चोर घर के सामने खड़ी चार पहिया वाहन चोर चुरा ले गये।
क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी सुरेश यादव ने थानागद्दी पुलिस चौकी में अपने भाई राजेश यादव के नाम की चार पहिया वाहन जीप चोरी होने की तहरीर दी।
एक सप्ताह पूर्व भी चोरों ने लाखों के गहने पर हाथ साफ किया था।
पीड़ित सुरेश ने बताया कि बुधवार की शाम कमांडर जीप लाकर अपने घर के सामने खड़ी किया था। मेरा बेटा सुबह चार बजे पढ़ने के लिए उठा तो देखा कि जीप अपनी जगह से गायब है। इसकी सूचना परिजनों को दिया। सुबह पीड़ित ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दिया। सुरेश 22 साल पुरानी कमांडर जीप को पराउगंज से जौनपुर सवारी गाड़ी के रूप में चलाकर परिवार की जीविका चला रहा था। साभार एचटी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق