मेरठ। सरधना क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत किए जाने की घिनौना वारदात सामने आई है। बच्ची के मोहल्ले में रहने वाला युवक उसे बहला फुसलाकर छत पर ले गया और दरिंदगी की।
गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, चार वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम अपने घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। उसे अयान नामक युवक बहला फुसलाकर घर की छत पर ले गया और दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। आरोपी की पहचान होने के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए भिजवाया। कुछ देर बाद बच्ची को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साभा
إرسال تعليق