गाजीपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर सैदपुर के सिधौना गांव स्थित रामलीला मैदान परिसर में रविवार को आयुष मंत्रालय द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु ने आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
![]() |
फाइल फोटो |
इसके साथ ही मंत्री ने शिविर में लगे विभिन्न स्टालों पर भ्रमण कर, लोगों को मिल रही सुविधा का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने चिकित्सा शिविर में डॉक्टर से परामर्श लेकर, मुफ्त दवा भी प्राप्त किया।
आयुर्वेद में है रोग को जड़ से खत्म करने की ताकत- आयुष राज्यमंत्री
इस अवसर पर लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण करते हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक दवाओं को हमेशा बेहतर माना जाता है। क्योंकि यह चिकित्सा प्राकृतिक होती है और समस्या को जड़ से खत्म करने में सक्षम होती है। भारतीय पौराणिक दृष्टि से धनतेरस को स्वास्थ्य के देवता का दिवस माना जाता है।
भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद जगत के प्रणेता तथा वैद्यकीय शास्त्र के देवता माने गए हैं। इसके दृष्टिगत आज यहां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग चिकित्सक के परामर्श के साथ स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं।
औषधीय पौधों और उन्नत सब्जी के बीजों का हुआ वितरण
![]() |
फाइल फोटो |
रामलीला मैदान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथी चिकित्सा पद्धतियों सहित योगाभ्यास के शिविर भी लगाए गए थे। जहां सैकड़ों मरीजों ने डॉक्टर से अपनी समस्या बताते हुए उनकी सलाह, योग के तरीके सहित निशुल्क दवा प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिविर में उद्यान विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया था। जहां क्षेत्रीय लोगों में निशुल्क औषधीय पौधों सहित किसानों को निशुल्क उन्नत और पौष्टिकता से भरपूर सब्जियों के बीजों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान उप जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता, डीओ आयुर्वेद शिव कुमार यादव, राजकीय होम्योपैथ चिकित्सा रामपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी, शिवाजी मिश्रा, कृष्णानंद सिंह, मुन्नीलाल पांडेय, रमेश मिश्रा, सिरताज सिंह, उपेन्द्रनाथ मिश्रा, करुणाशंकर मिश्रा, बिंदेश्वरी सिंह आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे। साभार डीबी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق