अजब गजब। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल यूनिफार्म में बैठी एक लड़की को एक लड़का मंगलसूत्र पहना देता है। वहीं आस-पास खड़े लड़के के दोस्त फूल बरसाने लगते हैं। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के वायरल वीडियो पर लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मांग पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लड़की नाबालिग है और कक्षा 12वीं की छात्रा है। जबकि, लड़का पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट में पढ़ता है। वीडियो के आधार पर पहचान कर दोनों को पुलिस स्टेशन लाया गया और सवाल-जवाब किए गए।
दोस्तों ने बधाई देते हुए बरसाए फूल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूल ड्रेस पहने हुए है। उसके पास में ही एक लड़का भी बैठा दिखाई दे रहा है। तभी वह लड़का सबके सामने उसे मंगलसूत्र पहनाता है। वहीं, उसका दोस्त दोनों पर फूल बरसाता है और बधाई देता है। इस दौरान लड़की शर्माते हुए अपना चेहरा छुपा लेती है। वीडियो खुद लड़के के दोस्त ने बनाया था।
परिजनों को दी गई सुचना
जब वीडियो वायरल हुए तो लोगों ने लड़का-लड़की के खिलाफ एक्शन की मांग की। लोगों का कहना था कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा। वहीं, पुलिस ने दोनों के परिजनों को इसकी सुचना दी। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अकसर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते है। कुछ वीडियो यूजर्स के लिए मजेदार होती हैं तो कुछ वीडियो बनाने वालों के लिए ही परेशानी का सबब बन जाता है। वहीं कुछ वीडियो लोगों के दिलों में कभी न मिटने वाली छाप छोड़ जाते हैं। साभार पीके।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق