सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के बटराहा,भारती नगर वार्ड नंबर 25 निवासी रंजन कुमार (काल्पनिक नाम) की पत्नी सरीता कुमारी (काल्पनिक नाम) ने अपने साथ बलात्कार किए जाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के साथ ब्लैकमेल करने की शिकायत महिला थाना में दर्ज करायी है।
पीड़िता ने बताया कि वे आर्केस्ट्रा में काम करती है।उनके पति ड्राइवरी करते हैं। बीते 28 अप्रैल को उनके पति माल ढोने के लिए पिकअप लेकर घर से मधेपुरा की ओर चले गए थे।उसी दौरान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट बस स्टैंड निवासी दिलबर कुमार उनके घर पहुंचे। चूंकि वे उनके ही साथ आर्केस्ट्रा में काम कर रही थी। इसलिए दिलबर से उनकी जानपहचान थी। ऐसे में वे उनके घर अचानक पहुंचे थे। जिस कारण वे उन्हें घर के अंदर ले गए लेकिन वे हथियार सटाकर जबरन उनके साथ बलात्कार किया। फिर बलात्कार का उन्होंने फोटो और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद मुंह बंद रखने के लिए धमकी देकर चले गए। आर्केस्ट्रा से उनकी जीविका जुड़ी हुई है। इसीलिए वे इसकी शिकायत पति व और थाना से भी नही की। इस दौरान उनके साथ लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।उनके घर से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिया गया। साथ ही उनकी मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती सोने की जेवरात भी ले लिया गया।
केस किए जाने पर वीडियो वायरल करने एवं पति और बच्चे को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। लेकिन अब वे उनका वीडियो वायरल कर दिया है। जिससे अब वे उन्हें सजा दिलाना चाहती हैं।महिला थाना अध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने बताया कि शिकायत मिली है।जांच की जा रही है।जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जायेगा। साभार हि.स.।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق