जौनपुर। मां सरस्वती देवी संस्कृत संस्कार विद्यालय में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा डांडिया का कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बताया कि अपनी संस्कृति को बचाने एवं बच्चों में, संस्कारक्षम वातावरण निर्मित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
डांडिया की मस्ती में सभी घंटों झूमते रहे। ओढ़ के अंधेरा मैं तो पिया से मिलन गई.., रंगीलो म्हारो ढोलना अररर-अररर.., उड़ी -उड़ी जाए-उड़ी जाए दिल की पतंग लेके.. ढोल बाजे-ढोल बाजे-ढोल बाजे कि बाजे डम-डम ढोल समेत अन्य गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े सभी ने जमकर डांडिया का आनंद लिया। कभी बच्चियों की टोली तो कभी बड़े बच्चों की टोली सभी ने मिलकर डांडिया किया।
नवरात्रि के डांडिया प्रोग्राम में स्कूल में सभी छोटे छोटे बच्चे अच्छी अच्छी फैंसी फैंसी ड्रेस पहन कर आए। सभी ने यहां पर डांडिया खेल नृत्य किया। सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों के साथ अध्यापकों ने भी यहां पर डांडिया खेला और छोटे बच्चों के साथ में नृत्य भी किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी ,विनीत, सुजीत, कंचन, ममता, रिया ,आदि शिक्षक एवं अभिवाहक उपस्थित रहें।
![]() |
फाइल फोटो |
देखे विडियो 👇
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق