गाजीपुर में 12 नवंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत,हैण्ड बिल का वितरण कर लोगों को किया गया जागरूक

गाजीपुर में 12 नवंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत,हैण्ड बिल का वितरण कर लोगों को किया गया जागरूक

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (उ०प्र०) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग़ाज़ीपुर अध्यक्ष/जिला जज व् सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कमायानी दुबे के आदेश के क्रम में जिला स्थित समस्त लीगल एड क्लिनिक व सरकारी प्रतिष्ठानों व् में विधिक जागरूकता का महाअभियान व् लोक अदालत 12 नवम्बर में सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता अभियान का आरम्भ 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022

तक है,जिसके क्रम में सैदपुर तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित आये लोगो के बीच विधिक जागरूकता का महाअभियान व् लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 के सम्बन्ध में हैण्ड बिल का वितरण कर व्यापक रूप से जागरुकता के क्रम में लोगो को जागरूक किया जायेगा, साथ ही साथ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एनआईएक्ट, स्टाम्प वाद और पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद का निस्तारण किया जाएगा। उक्त क्रम में पी एल वी रणजीत कुशवाहा, चन्दन यादव,कंचन मौर्या उपस्थित रहे। 

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com




0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم