अवैध कच्ची शराब के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो प्लास्टिक के गैलन में भरे शराब को किया जब्त

अवैध कच्ची शराब के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो प्लास्टिक के गैलन में भरे शराब को किया जब्त

जौनपुर। बक्शा पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शम्भूगंज तिराहा मोड़ के पास से मनोज कुमार पुत्र लालधारी निषाद निवासी कोहड़ा सुल्तानपुर थाना बक्शा को दो प्लास्टिक के गैलन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गैलन में 10-10 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपितों का चालान कर दिया। वही दूसरी ओर

बक्शा पुलिस ने नौपैड़वा तिराहा के पास से दौलत राम चौहान पुत्र राधेश्याम ग्राम अगरौरा थाना बक्शा को एक प्लास्टिक के जरीकेन में 20 लीटर देशी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित का नाम दौलत राम चौहान पुत्र राधेश्याम ग्राम अगरौरा थाना बक्शा जौनपुर है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم