जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक श्री शेष कुमार शुक्ल मय हमराह का0 अली अहमद म0का0 शिवानी त्रिपाठी के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 392/22 धारा 363/366 भादवि व 16/17
पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अपहृता व अभियुक्त की पता रसी सुराग रसी में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अपहृता व अभियुक्त को दिनांक 16.12.2022 को पूर्वाचल विश्वविद्यालय जनपद जौनपुर से अभियुक्त विशाल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बडऊर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को अपहृता के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसको थाने पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त विशाल यादव को आज दिनांक 17.12.2022 को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
नाम पता अभियुक्त व अपराधिक इतिहास-
1- विशाल यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बडऊर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 392/22 धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. निरीक्षक अपराध श्री शेष कुमार शुक्ल थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर
2. का0 अली अहमद थाना सरायख्वाजा जौनपुर
3. म0का0 शिवानी त्रिपाठी थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق