दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, देखिए वरमाला के दौरान ऐसा क्या हुआ

दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, देखिए वरमाला के दौरान ऐसा क्या हुआ

सोलापुर । महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में दो जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी की है। तीनों की प्रेम कहानी भी बड़ी गजब है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें यह वरमाला की रस्म करते दिखाई दे रहें हैं। वर-वधु पक्ष के लोगों के बीच दुल्हे के दोस्त उसे कंधों पर बैठा लेते हैं। इसके बाद दुल्हनों के परिजन भी उन्हें गोदी में उठा लड़के के गले में वरमाला डलवाते हैं।

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अतुल है। लड़कियों का नाम पिंकी और रिंकी है। अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है। उसकी ट्रैवल एजेंसी है। वहीं, दोनों बहनें आईटी इंजीनियर हैं। कुछ दिन पहले लड़कियों के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की एजेंसी की कार का इस्तेमाल किया था।

दोनों पक्षों परिजन मान गए

इलाज के बाद पिता का तो देहांत हो गया। लेकिन अतुल और दोनों लड़कियों के बीच अकसर बातचीत होती थी। बातचीत आगे बढ़ी तो तीनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़कियों ने अपनी मां व अतुल ने भी अपने परिजनों को इस बारे में बताया। गनीमत यह रही कि दोनों पक्षों के माता-पिता इस बात के लिए राजी हो गए।

सोशल मीडिया पर चर्चा

सोशल मीडिया पर इनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग महंगाई के इस दौरान में दो पत्नियां होने पर व्यंग्य कर रहें हैं तो कुछ ने इसे सच्चे प्रेम का उदाहरण बताया है। कुछ लोग तीनों को आर्शीवाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना कर रहें हैं।

देखिए वीडियो 👇
https://www.instagram.com/reel/ClvSd9xj6Zh/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم