आम के पेड़ पर मफलर के सहारे युवक का लटका मिला शव,पूरे गांव में गम का माहौल

आम के पेड़ पर मफलर के सहारे युवक का लटका मिला शव,पूरे गांव में गम का माहौल

गाजीपुर । मरदह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आम के पेड़ पर मफलर के सहारे युवक का शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मामला थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव का है। गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र गोरख सिंह 4 दिन से लापता था। उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। शुक्रवार को गांव के पास ही खेत में पेड़ के सहारे लटकता शव देखकर एक महिला ने शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोरख आम के पेड़ में मफलर के सहारे लटका हुआ है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के दौरान मोबाइल बरामद किया। ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना रहा कि जिस स्थल पर मृतक का शव मिला है। परिजन 3 दिन पूर्व काफी खोजबीन करने के बावजूद शुक्रवार को अचानक लटकते शव मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को अनियंत्रित कहीं बंधक बनाकर रखने के बाद हत्या कर शव को लटका देने की आशंका व्यक्त की।

घटना से पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है

उन्होंने बताया कि मृतक गोरख दिल्ली प्राइवेट नौकरी करता था। गायब होने के 3 दिन पूर्व घर आया हुआ था। इस घटना से पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है। इससे तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। घटना को लेकर मौके पर आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद रही। मृतक गोरख की माता रेनू व पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मरदह दुष्यंत सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता लग पाएगा। साभार डीबी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم