लखनऊ। देश के राज्यों में अधिकारियों के तबादलों को दौर जारी है। प्रतिदिन कहीं न कहीं के आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है।
मध्यप्रदेश, छग, राजस्थान, पंजाब में लगातार अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे है। तो वहीं इसी बीच उत्तरप्रदेश में भी आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत आईएएस अफसरों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
देखें किसे कहां मिली नवीन पदस्थापना
उत्तर प्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल में विभाग द्वारा जारी किए गए। आदेश के तहत 3 आईएएस अधिकारियों को नवीन पदभार दिया गया है। जिसमें महिला कल्याण निदेशक मनोज राय को पद से हटा दिया गया है। आईएएस मनोज कुमार राय को नागरिक सुरक्षा और राजनीतिक पेंशन विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा महिला कल्याण एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश के अलावा महिला कल्याण निगम लखनऊ के पद का अतिरिक्त प्रभार शरणजीत कौर ब्रोका को दिया गया है। साथ ही मधुसुधन हुलकी को अपर परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान नियुक्त किया गया है। साभार आईबीसी 24.
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق