रास्ते के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला,एक महिला सिपाही हुई घायल

रास्ते के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला,एक महिला सिपाही हुई घायल

जौनपुर। रास्ते के विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला,एक महिला सिपाही हुई घायलजौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष की महिलाओं ने हमला बोल दिया। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

महिलाओं के हमले में एक महिला सिपाही घायल हो गई।

गांव निवासी महंथू सिंह और विनोद सिंह के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को भी जब दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हुआ तो एक पक्ष ने डॉयल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष की महिलाएं उग्र हो गईं और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिससे एक महिला सिपाही घायल हो गई। इस घटना में महंथू भी घायल हुए। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बवाल कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां भेजा।
घायलों में महन्थू सिंह की स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने विनोद सिंह, श्रेया सिंह, खुशबू सिंह, गुडलक सिंह, सोनम सिंह, पूनम सिंह, सन्दीप सिंह तथा एक अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सरपतहा संजय सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर चालान किया गया है। साभार ए. यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم