फतेहपुर । पुलिस ने 7 महीने पहले हुए एक क़त्ल के मामले को सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस के मुताबिक़ यह हत्या अवैध संबंधो के चलते की गई थी।
इस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया हैं। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही हैं। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का हैं। खागा कोतवाली पुलिस को केस को सुलझाने में कामयाबी मिली हैं।
जानकारी के अनुसार अगस्त में एक 11 वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूछताछ में मृतक के पिता ने इसे जमीन को लेकर रंजिश के चलते हत्या होने का दावा किया था। इस मामले में एक मुख्य गवाह रहे मृतक के चाचा ज्ञानचंद जायसवाल ने बताया था की उसने घटना की रात दो लोगो को भागते हुए देखा था। उन्होंने ही संभवतः उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या की होगी। पुलिस ने इस संबंध में दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था।
लेकिन सात महीने बाद यह पूरा मामला ही पलट गया। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का चाचा और इस मामले का मुख्य गवाह ज्ञानचंद जायसवाल ही था। पुलिस ने ज्ञानचंद पर जब सख्ती बरती तो उसने सारी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। उसने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार लिया।
आरोपी ज्ञानचंद ने बताया की उसका अपनी भाभी और मृतक की माँ से अवैध संबंध था जिसकी भनक उसके भतीजे को लग गई थी। वह अक्सर भैय्या के ड्यूटी जाते ही अपनी भाभी से सम्बन्ध बनाया करता था। लेकिन कुछ समय से मृतक भतीजा दोनों पर नजर रखने लगा था जिस वजह से वह भाभी से मिल नहीं पा रहा था। इस बात से परेशान ज्ञानचंद ने अपने भतीजे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
अगस्त की एक रात जब बारिश हो रही थी तब वह मृतक के पास पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया। दुसरे दिन उसने पुलिस को बताया था की दो लोग जो अपने साथ पिस्तौल लेकर पहुंचे थे उन्होंने ही भतीजे की हत्या की हैं। इतना ही नहीं बल्कि अपने बड़े भैय्या को इस हत्या के पीछे जमीन को लेकर विवाद होने की कहानी सुनाई थी। पुलिस सात महीने तक उन अज्ञान हमलावरों को ढूढ़ती रही लेकिन मुख्य आरोपी ज्ञानचंद की संदिग्ध गतिविधि ने उसका भांडा फोड़ दिया। पुलिस ने जिन दो लोगो को गिरफ्तार किया था उन्हें रिहा कर दिया हैं। साभार आईबीसी २४.
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق