सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के समीप शुक्रवार की रात खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़ कर आग लगाने वाली महिला कांस्टेबल के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने झुलसी कांस्टेबल दीपा यादव की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती महिला कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी कुसुम यादव ने तहरीर दी कि उसने करीब तीन वर्ष पूर्व बेटी दीपा की शादी अखिलेश यादव निवासी खपड्हा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के साथ की। अखिलेश उन्नाव जिले में पुलिस विभाग में ही कार्यरत है। वह अपनी बेटी के साथ पुलिस लाइन चुर्क के कुछ दूरी पर किराए के मकान में रहती है।
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अखिलेश ने दीपा के मोबाइल पर फोन करके उसे धमकी दी और गालीगलौज किया। इससे दुखी होकर बेटी दीपा ने कमरे में जाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित कांस्टेबल की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया है। साभार ए यू।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق