बेसमय हुई बारिश से सभी फसलों को हुआ भारी नुकसान,सर्वाधिक नुकसान हुआ इस फसल को

बेसमय हुई बारिश से सभी फसलों को हुआ भारी नुकसान,सर्वाधिक नुकसान हुआ इस फसल को

जौनपुर। तेज हवा के साथ शनिवार को अपराह्न तीन बजे जिले में शुरू हुई बारिश देर शाम तक बनी रही। इस बारिश से सभी फसलों को नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार गेहूं को 10 से 15, सरसों को 10 तथा चना की फसल को पांच से सात प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

बेसमय हुई बारिश से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश शुरू होते ही शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की बाजारों में दुकानदारी और खरीददारी में व्यवधान पड़ा। पशुपालकों को पशुओं को खिलाने पिलाने में दिक्कत हुई।

सुबह से आसमान मे बादल छाए रहे। तीन बजे के आसपास आंधी की तरह चली तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ कुछ समयान्तराल पर बारिश शुरू हुई। बारिश का क्रम कमोबेस देर शाम तक बना रहा। कितनी बारिश हुई, सिका सही आंकड़ा तो नहीं मिल सका लेकिन मौसम के जानकार बताते हैं कि तीन बजे से शाम छह बजे तक पांच मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। बारिश से खेत में कड़ी गेहू की फसल जो पकने के कगार पर है, उसकी जड़ें ढ़ीली हो गई हैं जिससे फसल के गिरने का खतरा बना है। सरसों की फसल जो काटकर खेत या खलिहान में छोड़ी गई है व काफी भीग गई। इससे सरसों के दानों की गुणवत्ता खराब हो जाएगी। चना के भी दानों के भीग जाने से नुकसान हुा है।

हिसं मछलीशहर के अनुसार तहसील क्षेत्र में दिन में अचानक मौसम खराब हुआ। आंधी- तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जो घंटों जारी रही। आधी तूफान से कई पेड़ व विद्दुत तार गिरे तथा आम के बौर भी गए हैं। बिारिस से गेहूं, सरसों आदि फसलों को काफी नुकसान हुआ। हिसं जफराबाद के अनुसार क्षेत्र में शाम पांच बजे से धूल भरी आंधी आयी। हवा में काफी नमी थी। इससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। शाम छह बजे आसपास बारिश शुरू हुई। बारिश से किासनों की चिंता बढ गई है। हिसं सुइथाकला के अनुसार क्षेत्र में देर शाम तेज बारिश हुई। इससे सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। राम नगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। चन्दवक संवाद सूत्र के अनुसार साढे छह बजे के करीब तेज हवा व चमक गरज के साथ बारिश हुई। रामपुर में साढे पांच बजे जमकर बारिश हुई। शाहगंज में हवा के साथ हल्की बारिश हुई। गौराबादशाहपुर क्षेत्र में शाम को आंधी के बाद हल्की बारिश हुई।

सुरेरी क्षेत्र में शाम पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। मड़ियाहूं में पांच से साढ़े पांच बजे तक बारिश हुई। जंघई में साढ़े पांच बजे आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। सिकरारा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

बारिश से खराब हुई सरसों व चना की फसल

जलालपुर। क्षेत्र में तेज चमक गरज के साथ हुई बारिश से खेत में काटकर छोड़ी गई सरसों व चना की फसल को भीगने से नुकसान हुआ है। शुक्रवार की भोर में हुई बूदाबादी से भीगी सरसों को किसान खेत से निकालने में लगे थे कि फिर बारिश होने लगी। इससे दुबारा सरसों व चना की फसल भीग गई। इससे नुकसान हुआ है।

बिजली की तड़तड़ाहट से घरों में रहे लोग

मुंगराबादशाहपुर। शनिवार को साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक तेज बारिश हुई। इससे गर्मी की जगह ठण्ड हो गई और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के साथ बिजली की तड़तड़ाहट से लोग घरों में दुबके रहे। बारिश तिनी तेज थी कि नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश

बरईपार। क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधी आई। तत्पश्चात बारिश होने लगी। बारिश होते ही किसानों के होश उड़ गए। कच्चे ईट नुकसान होने से भट्ठा मालिकों की चिंता बढ़ गई। खेत में काटकर छोड़ी गई सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। तेज आंधी से आम के बौर झड़ गए हैं। जो बचे वह पानी से खराब हो जाएंगे। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم