गाजीपुर। सेवराई में किशोरी को घर से भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे बाल अभिरक्षा में रखा गया है। मामला दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए चंदौली जनपद के एक किशोर पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को 25 अप्रैल को तहरीर देते हुए बताया कि चंदौली जनपद के माटी गांव निवासी आरोपी पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दिलदारनगर क्षेत्र के वायरलेस मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
पीड़ित किशोरी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया था। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा में बढ़ोतरी करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी है।साभार डीबी।
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

إرسال تعليق