जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि एक गरीब परिवार की जमीन कब्ज़ा करने की नीयत से दबंगो ने जमकर उत्पात मचाया। दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहा दी। पुलिस के पहुंचने पर दबंग भाग लिए।
उक्त गांव के रामजतन बिन्द को आवास मिला है। आवास का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि अर्द्ध रात्रि दबंगों ने धावा बोलकर पीछे की दीवार ढहा दिया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुली तो उन्होंने विरोध किया। इस पर दबंग ईंट पत्थर फेंकने लगे। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर काल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही दबंग वहां से भाग लिए। रामजतन ने बताया कि उसे एक मात्र पुत्री है। जिसके कारण पड़ोसी उसके घर को जबरदस्ती कब्जा करना चाहते है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साभार एचटी।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
إرسال تعليق