नाव पर घूम रही किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्मियों के घर गिराने की तैयारी

नाव पर घूम रही किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्मियों के घर गिराने की तैयारी

चित्रकूट । जिले में प्रेमी संग मंदाकिनी नदी में नाव पर घूम रही मध्य प्रदेश की एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले दुष्कर्मियों के घर गिराने की तैयारी चल रही है। एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, सीएमओ, आरआई नगर पंचायत में मौजूद हैं।

दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही अधिकारियों की मौजूदगी में दुष्कर्मियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

बताते चलें कि बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव (21) के साथ शुक्रवार की देर शाम को मप्र के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी। देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं। नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था।

उसे देख अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात लगभग तीन बजे तक किशोरी के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। आरोपी संतोष कुशवाहा (20) के अलावा विनोद निषाद (23), चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी (18), कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद (23), मोहित निषाद (23) को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। साभार ए यू।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم