मोबाइल पर प्रेमी से बात करने से नाराज भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर बहन को उतारा मौत के घाट

मोबाइल पर प्रेमी से बात करने से नाराज भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर बहन को उतारा मौत के घाट

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी गांव में शनिवार की रात मोबाइल पर प्रेमी से बात करने से नाराज भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर बहन की हत्या कर दी।

घटना के बाद वह फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारे भाई को रविवार को क्षेत्र के बघावर से गिरफ्तार कर लिया।

रामनगर कुकरौछी गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने 12वीं करने के बाद दो साल पूर्व पढ़ाई छोड़ दी थी। वह घर पर रहती थी। पिता ने बताया कि वह पड़ोस गांव के किसी लड़के से चोरी-छिपे बात करती थी। उसे बात करने के लिए मना किया जा रहा था। इसके बाद भी वह बात करती थी। शनिवार की रात भी वह फोन पर लड़के से बात कर रही थी। इस दौरान उसका बड़ा भाई प्रमोद यादव पहुंच गया। उसने फोन पर बात करने का लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस पर दोनों विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। झगड़े के बीच प्रमोद ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। सिर, गर्दन और चेहरे पर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गई। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही रौनापार थानाध्यक्ष रामप्रसाद बिंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। युवती के घर के लोग फरार हो गए थे। बाद में पिता रामकुंवर ने बेटे प्रमोद के विरुद्ध बेटी की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राम प्रसाद बिंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक उमाशंकर ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर अभियुक्त प्रमोद यादव को बघावर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। साभार एचटी।

पकड़ा गया आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم