दुल्हन करती रही इंतजार,बीच रास्ते ही वापस लौटा दूल्हा,भाभी कर गई खेला...

दुल्हन करती रही इंतजार,बीच रास्ते ही वापस लौटा दूल्हा,भाभी कर गई खेला...

कासगंज। युवती दुल्हन के लिबास में सज धजकर बारात का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऐसी खबर आई है कि दुल्हन और उसके परिवार वालों हैरत में पड़ गए।

आनन-फानन में लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने तक पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक मुजरिया थाना क्षेत्र एक गांव की लड़की की शादी कासगंज जिले के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। बुधवार को दोपहर के वक्त लड़की की बरात गांव के पास तक आई, तब तक उसके परिवार से फोन आ गया कि युवक की भाभी ने शादी करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। यह सुनते ही बरातियों के होश उड़ गए। लड़का पक्ष ने बरात वापस ले जाने को कहा तो लड़की पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो पता चला कि दूल्हा बनकर आए युवक का उसकी ही भाभी से अवैध संबंध है। इसके चलते उसकी भाभी उसकी शादी नहीं होने दे रही है। बाद में दोनों पक्षों का मुजरिया थाने में समझौता हुआ और बरात वापस लौट गई। शाम को लड़की का रिश्ता अलीगढ़ जिले के रहने वाले युवक से आनन-फानन में किया गया। इसके बाद दूसरे युवक से उसकी शादी कर दी गई। साभार आईबीसी 24.

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

أحدث أقدم